अभी लगाया पैसा तो दमदार रिटर्न पक्का ग्रो के शेयरों पर ब्रोकरेज का दावा दिया बड़ा टारगेट

Groww के शेयरों में 15 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां यह करीब 8% तक चढ़कर 212.90 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। शेयर की शुरुआत 201 रुपये पर हुई थी और शुरुआती कारोबार में ही इसमें मजबूत खरीदारी दिखी। इस तेजी की बड़ी वजह Bank of America Securities की सकारात्मक रिपोर्ट रही, जिसमें ब्रोकरेज ने स्टॉक को ‘BUY’ रेटिंग देते हुए ₹235 का टारगेट प्राइस तय किया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में तेजी से बढ़ते रिटेल निवेशकों के रुझान का सबसे ज्यादा फायदा Groww को मिल सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी का राजस्व लगभग 30% की सालाना दर से बढ़ सकता है, जबकि कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पहले से ही सेक्टर में मजबूत है और ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते आगे और सुधार की संभावना है। इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और शेयरों में तेजी देखने को मिली।


Manisha Saini
4
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us