आसपुर (डूंगरपुर)। स्थानीय हरि ॐ सेवा संस्थान में ‘स्वदेशी स्वावलंबी अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेणेश्वर पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव अच्युतानंद जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए आदरणीय विकासराज जी भाईसाहब एवं जीवनलाल जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाजजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाएं, तो न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।
इस अवसर पर गुरुदेव अच्युतानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में सेवा, संस्कार और स्वदेशी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए सभी को समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in