Paytm के शेयरों में आज हल्की तेजी देखने को मिली, जिसकी बड़ी वजह कंपनी द्वारा अपनी सब्सिडियरी फर्स्ट गेम्स टेक्नॉलिजी प्राइवेट लिमिटेड (FGTPL) में हिस्सेदारी बढ़ाना है। पहले यह कंपनी ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग बिजनेस में थी, लेकिन सरकार के नए नियमों के चलते 25 अगस्त 2025 से यह कारोबार बंद कर दिया गया था। अब पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने FGTPL को दिए गए 197 करोड़ रुपये के लोन को इक्विटी में बदल दिया है, जिससे उसे करीब 19.67 करोड़ शेयर मिले और हिस्सेदारी 55% से बढ़कर 82.6% हो गई। इस खबर के बाद पेटीएम का शेयर करीब 0.5% चढ़कर 1,158 रुपये के आसपास पहुंच गया। कंपनी ने साफ किया है कि इस बदलाव का उसके मुनाफे या नुकसान पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसे पहले ही नुकसान मान लिया गया था। वहीं, लोन बिजनेस में पेटीएम “Default Loss Guarantee (DLG)” मॉडल पर काम करता है, जिसमें पार्टनर Piramal Finance के जरिए लोन दिए जाते हैं और डिफॉल्ट होने पर पेटीएम 90 करोड़ रुपये तक का नुकसान खुद उठाने की गारंटी देता है। कुल मिलाकर, यह कदम कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिससे भविष्य में लोन बिजनेस और कंट्रोल मजबूत हो सकता है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in