India और Austria के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देते हुए छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जो व्यापार, रक्षा, निवेश और बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करते हैं। यह समझौते प्रधानमंत्री Narendra Modi और ऑस्ट्रिया के चांसलर Christian Stocker के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद हुए। बैठक के दौरान दोनों देशों ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक फास्ट-ट्रैक मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जताई, जिससे भारतीय और ऑस्ट्रियाई कंपनियों के लिए एक-दूसरे के बाजार में निवेश करना आसान होगा।
इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है, जो रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर भी चिंता जताई और इस बात पर जोर दिया कि सैन्य टकराव से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्थिति को “बेहद तनावपूर्ण” बताते हुए स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की। ऑस्ट्रिया के चांसलर की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिसमें दोनों देशों ने भविष्य में आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने का संकल्प लिया है, जिससे आने वाले समय में व्यापार और निवेश के नए अवसर खुल सकते हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in