मध्यप्रदेश में युवाओं को मिलेगा नया मंच, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 'उद्यमिता आयोग' का ऐलान

उज्जैन में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय वर्ग के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक नई पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 'उद्यमिता आयोग के गठन का ऐलान किया जो प्रदेश में स्वरोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। इस आयोग का नेतृत्व स्वदेशी जागरण मंच के विशेषज्ञ करेंगे। डॉ. यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन के प्रमुख और जन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। आयोजन में प्रदेशभर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे प्रदेश में उद्यमिता और स्वरोजगार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Hemendra
353
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us