Google ने 2025 में ऑनलाइन धोखाधड़ी और भ्रामक विज्ञापनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में 48.37 करोड़ से ज्यादा विज्ञापन हटाए या ब्लॉक किए, साथ ही 17 लाख एडवरटाइजर अकाउंट्स सस्पेंड किए। कंपनी की 2025 एड्स सेफ्टी रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई Gemini AI की मदद से और ज्यादा प्रभावी हुई है, जिसने रियल-टाइम में फर्जी और स्कैम विज्ञापनों की पहचान करना आसान बना दिया। वैश्विक स्तर पर भी गूगल ने 830 करोड़ से ज्यादा खराब विज्ञापन हटाए और 2.49 करोड़ अकाउंट्स पर कार्रवाई की जिनमें से 99% विज्ञापन यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रोक दिए गए। गूगल के अनुसार,
अब उसके सिस्टम सिर्फ कीवर्ड्स नहीं बल्कि विज्ञापनों के पीछे के “इरादे” को भी समझते हैं, जिससे स्कैमर्स के नए तरीकों पर तेजी से लगाम लगाई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने यूजर्स को भी सतर्क रहने की सलाह दी है—खासतौर पर बेहद सस्ते ऑफर्स, अनजान वेबसाइट्स और संदिग्ध लिंक से बचने के लिए—क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान पहुंचा सकती है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in