चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree Robotics (यूनिट्री एआई) ने “पैंथर” नाम का एक नया ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च किया है, जो खास तौर पर घर के काम करने के लिए बनाया गया है और इसकी वैश्विक डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह रोबोट पूरी तरह घरेलू उपयोग के लिए तैयार है और इसकी कीमत लगभग 1 लाख डॉलर (करीब 90 लाख रुपये) रखी गई है। पैंथर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह रोजमर्रा के लगभग सभी घरेलू काम कर सके—जैसे सुबह जगाना, नाश्ता तैयार करना, किचन की सफाई करना, बिस्तर लगाना और यहां तक कि टॉयलेट की सफाई भी करना। तकनीकी रूप से यह रोबोट काफी एडवांस बताया जा रहा है, जिसका वजन करीब 80 किलोग्राम और ऊंचाई लगभग 5 फीट 3 इंच है, जबकि जरूरत के अनुसार इसकी पहुंच बढ़ाकर ऊंची अलमारियों तक भी काम किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 12 घंटे तक लगातार काम कर सकता है, जो इसे घरों के लिए एक ‘फुल-टाइम हेल्पर’ जैसा बनाता है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट घरों में इंसानों की मदद करने के साथ-साथ स्मार्ट होम सिस्टम का अहम हिस्सा बन जाएंगे, जिससे काम आसान और समय की बचत होगी। हालांकि इतनी ज्यादा कीमत और तकनीक पर निर्भरता को देखते हुए यह अभी आम लोगों की पहुंच से थोड़ा दूर है, लेकिन आने वाले समय में इसके सस्ते वर्जन भी बाजार में आ सकते हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in