फरीदाबाद में स्वदेशी और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संघ कार्यालय में जिला टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर क्षेत्र संयोजक सतेंद्र सौरोत की उपस्थिति विशेष रही। इस दौरान प्रांत संगठक कुलदीप पुनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वदेशी ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी और आवश्यक साधन बन चुका है, इसलिए हर व्यक्ति को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए ताकि देश की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने युवाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उन्हें स्वावलंबी बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। बैठक में विभाग विचार प्रमुख राजेन्द्र शर्मा, महानगर समन्वयक मनोज जेटली, विभाग संयोजक डॉ. सिकंदर सैनी, विनोद गौतम, ओमप्रकाश लक्ष्मी, हर्ष रैना सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वदेशी अभियान को गति देने के लिए अपने विचार साझा किए।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in